तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग का अभियान तेज
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग का अभियान तेज
-वन विभाग ने जंगल में लगाया पिंजरा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुए के खौफ के बीच वन विभाग ने उसे पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के उद्देश्य से पिंजरा लगाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ जैसे जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना के बाद वन क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार तिवारी एवं वन विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। ग्रामीणों में व्याप्त दहशत को देखते हुए अब विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अनावश्यक न जाएं, अकेले खेतों में जाने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि टीम लगातार प्रयास जारी है जल्द इसका रेस्क्यू किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

