तेंदुआ के बचाव के लिए गॉव के आस पास लगा जा रहे पोस्टर
बेलहर थाना क्षेत्र सुरसा चमन जोत जंगल के प्रभावित इलाकों में अब वन विभाग फारेस्ट गार्ड गोविंद त्रिपाठी एवं सहयोगी कर्मचारी आदित्य सिंह, सुरज यादव, विशाल यादव, अजीत सिंह, द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को पूरी तरह जागरूक कर उन्हें सुरक्षित रहने के तरीके बताए। तेंदुआ के दिखाई देने से वन विभाग द्वारा विशेष योजना तैयार कर रहा है। लगातार रोज वन विभाग द्वारा पेट्रोलिंग किया जा रहा है तेंदुआ की पुष्टि होने पर वन विभाग द्वारा विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। गांव में डुगीमुरादी कर रही है वहीं रविवार को वन विभाग द्वारा लोगों को बाचव हेतु राजघाट से लेकर पिपरा प्रथम रोड़ के दोनों तरफ राजघाट,अकोलिहा, सुरसा चमन जोत जंगल में चाय के दुकान पर रोड़ के दक्षिण तरफ पिपरा प्रथम चौराहे पर सरबसडांडी में मेन रोड पर वैनर लगाकर लोगों को बाचव हेतु जगरूप करने का कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में मेहदावल के जंगल बेलहर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि वन क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही सुरसा चमन जोत जंगल के प्रभावित इलाकों को चिन्हित करते हुए विषेश तौर से निगरानी रखी जाएगी ग्रामीणों को सर्तक करते हुए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

