जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ किया बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ किया बैठक
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा से संबंधित बैठक जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। जिसके तहत जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की दिनांक 6 फरवरी 2026 अंतिम तिथि है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को फॉर्म-5, फॉर्म-6 एवं फार्म-7 साथ भरने व जमा करने से संबंधित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियागत दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा की व्यक्तिगत रूप से अथवा बीएलए के माध्यम से फॉर्म्स को सबमिट करने के सही तरीके पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
-जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा से संबंधित बैठक हुई आयोजित
जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग का आंकड़े वार डाटा सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की 6 फरवरी 2026 अंतिम तिथि है, प्राप्त दावे और आपत्तियों पर आगामी 27 फरवरी 2026 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई एवं वेरिफिकेशन करने की अवधि निर्धारित की गई है। आगामी 3 मार्च 2026 तक मतदाता सूची की जांच एवं निर्वाचन आयोग की अनुमति प्राप्त करते हुए दिनांक 6 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) सचिन सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, जिला महासचिव आम आदमी पार्टी ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, जिला सचिव बसपा अभिषेक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास रिजवी सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
