जंगल में तेंदुआ जानवर की सूचना पर वन विभाग अलर्ट
जंगल में तेंदुआ जैसे जंगली जानवर की सूचना पर वन विभाग अलर्ट, रेंजर ने टीम के साथ की पेट्रोलिंग
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ जैसे दिखने वाले जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जानवर की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बुधवार को सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) अजय कुमार तिवारी अपनी टीम फॉरेस्ट गार्ड गोविंद त्रिपाठी, सहयोगी पंकज सिंह, अजीत सिंह, सूरज यादव, विशाल यादव, के साथ सुरसा-चमनजोत जंगल बुधवार को पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर जांच की। हालांकि देर शाम तक वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली और न ही उक्त जंगली जानवर का पता चल सका। स्थानीय ग्रामीणों डिंपल सिंह, जयराम, रमेश कुमार, रामसरन, अनिल कुमार, सुभग आदि का कहना है कि बीते कई दिनों से रात के समय सड़क किनारे तेंदुआ के आकार का एक जंगली जानवर घूमता दिखाई देता है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। सड़क पार करने की हिम्मत कोई नहीं करता। कुछ समय बाद आवागमन फिर शुरू होता है ग्रामीण रात के समय जंगल और उसके आसपास जाने से बच रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बुधवार रात भी विशेष निगरानी और पड़ताल की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल हो रहा जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य वन्यजीव। उन्होंने कहा कि बिना प्रत्यक्ष पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध वन्यजीव के दिखने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

