बेलहर खुर्द में पुलिस का कड़ा पहरा, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
गांव में पुलिस का कड़ा पहरा, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर नगर पंचायत बेलहर खुर्द में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। थानाध्यक्ष हरिकेश भारती की देखरेख में भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। शनिवार को भी पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ किसी बड़ी और सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है। थाना अध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

