चोरी का सफल अनावरण दो अभियुक्त गिरफ्तार बावन सौ बरामद
चोरी का सफल अनावरण दो अभियुक्त गिरफ्तार बावन सौ बरामद
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें रविवार को दो अभियुक्त सूरज पुत्र लालचन्द निवासी संठी थाना धनघटा धु्रप पुत्र रामआशीष निवासी संठी थाना धनघटा को चोरी के चार अदद पाउच बंटी बबली व कुल 5200रु0 नगद बरामद करते हुए बारीडिहा ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को पीड़ित हरिश्चन्द्र पुत्र गब्बूलाल निवासी सोनडीहा थाना धनघटा नें थाना धनघटा पर बीते 1 व 2 नवम्बर 2025 की रात्रि में वादी की संठी स्थित शराब की दुकान के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात द्वारा 4 अदद पाउच बंटी बबली व कुल 62 सौ रु0 नगद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 571/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस पंजीकृत किया था। ’गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम दोनो नें मिलकर संठी बाजार में देशी शराब की दुकान से चोरी किया था, दुकान में घुसकर गल्ले में रखा हुआ करीब 6 हजार रु0 नगद चोरी किये थे और जाते समय 4 बंटी बबली का पाउच भी लेते गये, देशी शराब की दुकान से ज्यादा पैसे नहीं मिलने पर संठी बाजार में ही माँ अम्बे ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर अन्दर रखे आलमारी को तोड़कर गहने व पैसे की तलाश किये लेकिन पैसा और गहने नही मिले। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, सिपाही गौतम कुमार, संदीप यादव, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
