चार दिनों से अंधेरे में डूबा है छितरापार गांव 

Jun 23, 2026 - 16:38
चार दिनों से अंधेरे में डूबा है छितरापार गांव 

चार दिनों से अंधेरे में डूबा है छितरापार गांव 
-धू-धू कर जलने लगते हैं तार, जिससे किसी गंभीर हादसे की भी संभावना
बेलहर/संतकबीरनगर। विद्युत वितरण खण्ड मेहदावल के कुशहरा उपकेंद्र से संबंधित छितरापर गांव पिछले 4 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। इसका कारण यह है कि गांव में लगे बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं जिससे आए दिन खराबी आ जाती है। फीडर से संबंधित कर्मचारी पिछले 3 दिनों से फाल्ट को ठीक करने में लगे हैं किंतु जर्जर तार के कारण एक-दो घंटे बाद ही बिजली फिर से खराब हो जाती है और तार धू- धू कर जलने लगते हैं। इससे किसी गंभीर हादसे की भी संभावना हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता मेहदावल को पत्र भेजकर जर्जर विद्युत तार तत्काल बदलवाने की मांग की है। बताया जाता है की मुख्य ट्रांसफार्मर से गांव की ओर जाने वाले तीन चार खम्भे के तार पूरी तरह खराब हो चुके हैं जिसमें आए दिन फाल्ट हो जाती है।

 पिछले चार दिनों से गांव में आपूर्ति बुरी तरह बाधित है।इस प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बूढ़े-बच्चे जवान सभी परेशान हैं। सबसे बुरा हाल महिलाओं और छोटे बच्चों का है। ग्रामीण जौहर अली, इरशाद अहमद, सैयद अली, मुमताज अहमद, मोहम्मद मतीन, कमालुद्दीन, नसीबुल्लाह, परमेश यादव, राम अजोर, राम शंकर, वेद प्रकाश यादव, करम हुसैन, नबी हुसैन, परशुराम, दलथम्मन आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में पिछले चार दिनों से बिजली नहीं आ रही है। फीडर के कर्मचारी जैसे बिजली सही करके जाते हैं उसके थोड़ी देर बाद ही फिर से बिजली खराब हो जाती है। कई बार तार में आग लग जाती है और जबरदस्त ब्लास्ट होने लगता है।

इससे किसी अनहोनी का खतरा बना हुआ है। बिजली न होने के कारण सारे लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में कोई और रास्ता नहीं है। बिजली न आने से पानी मोटर तथा अन्य बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे हैं जिससे मासूम बच्चे महिलाएं और सभी लोग बहुत ही परेशान हैं। इन लोगों ने विभागीय अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जेई कुसहरा अजय चौरसिया से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ठीक कर बिजली सप्लाई आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952