गोवध में तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी पैर में गोली
गोवध में तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी पैर में गोली
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना दुधारा पुलिस नें शुक्रवार को गौकशी में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला को कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है।
घटना शुक्रवार लगभग 5 बजे थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर ने सूचना दिया की थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला आया है और कही भागने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम नें कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पहुचने पर अभियुक्त नें पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस की जबाबी फायरिंग में अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगी है। मौके पर घायल अभियुक्त के पास से एक अदद .315 बोर अवैध तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा, एक अदद मोबाइल बरामद किया। घायल अभियुक्त को तत्काल सी0एच0सी0 सेमरियांवा पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों नें प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल भेज दिया है नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा अपने टीम के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
