गांव के ही छः लोगों पर मारने पीटने और लाइसेंसी रिवॉल्वर सटाने का आरोप
गांव के ही छः लोगों पर मारने पीटने और लाइसेंसी रिवॉल्वर सटाने का आरोप
- धनघटा थाना क्षेत्र के चन्दौली माफी गांव में द्वारपूजा के दौरान का मामला
- महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव के है पक्ष और विपक्ष
धनघटा थाना क्षेत्र के चन्दौली माफी बारात गये महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के छः लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने और लाइसेंसी रिवॉल्वर कनपटी पर लगाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए धनघटा थाने में तहरीर दिया है। शनिचरा पूर्वी गांव निवासी अभय सिंह पुत्र गंगा सिंह ने धनघटा थाने में दिये गये तहरीर में लिखा है कि बुधवार को उनके गांव से धनघटा थाना क्षेत्र के चन्दौली माफी बारात गई थी। द्वारा पूजा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मनबढ़ व दबंग किस्म के लोग गोलबंद होकर गाली देते हुए गांव के ही मेरे एक साथी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मथुरा को पटक कर लात, धुसा, हाकी, मुक्का से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिये। एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर कनपटी पर सटा दिये। बचाना गया तो हमें भी मारपीट कर घायल कर दिये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
