कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
-एजेंसी पर ताला बंद कर फरार हुए मैनेजर
नाथनगर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व जमाखोरी को लेकर पिछले तीन दिनों से गैस के लिए परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान एजेंसी के मैनेजर कार्यालय में ताला बंद करके फरार हो गए 10 बजे के बाद उपभोक्ताओं को समझाने बुझाने के बाद ताला खोलकर वितरण का काम शुरू किया गया। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि एजेंसी का मैनेजर सुबह 8 बजे से ही कार्यालय में ताला बंद करके फरार हैं उपभोक्ता सुबह 5 बजे से ही गैस पाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं गोदाम पर गैस उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है कालाबाजारी करने वाले लोग गाड़ी में भरकर 10 दोनों से सिलेंडर ले जाकर बाजार में 1200 में बेच रहे हैं कई उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि मैनेजर द्वारा भी 1000 की मांग की जा रही है जबकि सिलेंडर 980 रुपए के लगभग सरकारी रेट है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया की गैस एजेंसी के मालिक का कहीं आता पता नहीं है जिससे वह अपनी पीड़ा नहीं कह पा रहे है। मैनेजर लापरवाह गैर जिम्मेदाराना तरीके से उपभोक्ताओं से बात कर रहा है जिसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है 3 दिन के इंतजार के बाद मजबूर होकर आज गैस एजेंसी कार्यालय पर हंगामा व प्रदर्शन करने पर बाध्य हुए है। उपभोक्ता ने बताया कि पुलिस आकर एजेंसी वालों से मिलकर चली जाती है वह जनता के परेशानी को नहीं समझ पाते। इस संबंध में कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि डेढ़ सौ के लगभग लोगों का नंबर बुधवार को लगा था जिन्हें गैस नहीं उपलब्ध कराया जा सकता था पहले उन्हें वितरण किया जाएगा। उसके बाद लाइन में लगे लोगों को गैस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का कोई अनियमित नहीं की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में पनाराम हरिहरपुर भिनखिनी बेलडुहा नैना झाला मझौवा निवासी पप्पू शर्मा संदीप अग्रहरि संतोष निषाद मसूदन अग्रहरि हरिमन विनीत चौरसिया वीरेंद्र कुमार रमेश प्रजापति साजदा खातून उत्कर्ष पांडे मंजू देवी दर्जन उपभोक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
