कबीर परिसर में आधा दर्जन सूखे पेड़, साबित हो रहे जानलेवा
कबीर परिसर में आधा दर्जन सूखे पेड़, साबित हो रहे जानलेवा
मगहर/संतकबीरनगर। संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चैरा परिसर में आधा दर्जन से अधिक पुराने पेड़ सूख गये हैं। जो कभी किसी भी समय गिर सकते हैं। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने उद्यान विभाग से समय रहते सूखे पेड़ को कटवा कर हटाने की मांग की है। कस्बे के खलील खान,पूर्व सभासद त्रिलोकीनाथ बर्मा, हाफिज जमील,बबलू गुप्ता आदि का कहना है कि नगर की मुख्य सड़क पर स्थित सदगुरु कबीर की समाधि एवं मजार जाने वाली सड़क के मुख्य द्वार से कबीर की आदमकद प्रतिमा के निकट तक बने डिवाइडर पर अशोक और बम्बू पाम के पेड़ लगे हुये हैं।
जो पुराने और जर्जर होने के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक पेड़ सूख चुके हैं। मकरसंक्रांति के मौके पर लगने वाले खिचड़ी के मेले में भीड़ होती है। यह सूखे पेड़ भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पड़ते हैं।इसके अलावा ताना बाना भवन के निकट भी कई पेड़ सूखे हैं जो कभी भी गिर कर भवन एवं जनमानस को क्षति पहुंचा सकते हैं। कबीर चैरा परिसर में आए पर्यटन यात्री राम गुलाम,हैदर अली राजवंती देवी का कहना है कि सूखे हुए पेड़ को कटवा कर हटा देना चाहिये। जिससे होने वाली दुर्घटना से बचाव हो सकता है। इस संबंध में उद्यान इंचार्ज राजेश कुमार राय ने बताया कि कबीर मगहर महोत्सव एवं मकरसंक्रांति मेला से पहले सूखे पेड़ों को चिन्हित कर उन्हें कटवाने का प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
