एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
साथां/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के छोटी अकोल्ही में एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद के मामले में एसपी के आदेश पर बेलहर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में सोनू गौंड़ पुत्र हरिहर गौंड़ निवासी छोटी अकोल्ही ने लिखा है कि चार सितंबर को पीड़ित अपने गाँव के पूरब काली जी के स्थान पर नौवरात्रि की पूजा का कार्यक्रम कर रहा था
इसी बीच इश्तखार उर्फ छोटकू पुत्र वकील, अकबाल पुत्र नेवासल अली, अब्दुल हफीज उर्फ गब्बर पुत्र सराजुल, आजम पुत्र मुश्किम, अरसद पुत्र अकबाल, बब्बू पुत्र राकत, सब्बीर पुत्र रहीश निवासी छोटी अकोल्ही व लड्डन पुत्र भोला निवासी सांडा गांव के लोगों को भडकाते हुए कहा तुम कुछ भी करो थाने पर कोई कार्यवाही नहीं होने देंगे। उक्त लोग एक राय व गोलबन्द होकर लाठी-डंडा लेकर दौड़े और इश्तिहाक हाथ में बंदूक लेकर मुझे दौड़ा लिए किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई जिसकी शिकायत थाना बेलहर कला को किया गया
लेकिन कुछ सभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने पर समझौता हो गया। पुनः बुधवार की दोपहर अपने खेती की कटाई के लिए कम्बाइन लेकर जा रहा था तभी उक्त लोग पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के कम्बाईन को रोक लिए और भद्दी-भद्दी गाली देने लगे उक्त लोग काफी मनबढ़ और अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। ये लोग आये दिन गाँव के महिलायें व बेटियों के साथ बदसलूकी व छेड़खानी करते रहते है।
गाँव के महिलायें जब शौच जाने के लिए निकलती है तो रोकते है। गाँव में कभी भी किसी बढ़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। उक्त मामले से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग किया जिसकी जांच करने गुरुवार को एडिशनल एसपी,सीओ,एसओ बेलहर अनिल कुमार पहुंचे उक्त मामले में एसपी के आदेश पर बेलहर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
