ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बेलहर क्षेत्र में अकीदतमंदों ने मनाया
ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बेलहर क्षेत्र में अकीदतमंदों ने मनाया
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षाेल्लास और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस लोहसरसन मंझरिया पाठन जंगल बेलहर बेलहर कला बभनी जंगल दशहर मठिया पार बरडाड भिउरा लोहरौली ठाकुरई कैथवलिया चौराहे से होते हुए विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिदों और घरों को सजाया गया। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन-चौन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। कई स्थानों पर जुलूस व धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईद मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन उनके जीवन, शिक्षाओं और मानवता के संदेश को याद किया जाता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने लोगों को शांति, प्रेम, दया, समानता, जरूरतमंदों की मदद और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इसलिए यह पर्व लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में सौहार्द और आपसी प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देता है। बेलहर क्षेत्र में पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद रही ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें। क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्यशी राधेश्याम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य जब्बार अहमद हबीबुल्ला रफीक अहमद, कान्हा यादव, लक्ष्मण प्रसाद गोली साबिर अली, इन्साफ अली, पेशकार अहमद, शोयब अहमद शोयब अख्तर सैयद मोहम्मद दानिश समी अहमद इरसाद, हैसियत निजामुद्दीन, इन्सान अली दिलसाद, मोहम्मद असरफ जैतुनिशा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

