आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
सन्तकबीरनगर। संत कबीर विद्यापीठ विद्यापीठ महाविद्यालय मगहर में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडे ने की। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ममता पांडे प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, प्रदेश कर समिति सदस्य पूर्व अध्यक्ष मगहर संगीता वर्मा एवं भाजपा जिलाउपाध्यक्ष आदित्य प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया।
मुख्य अतिथि ममता पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा महिलाओं को दी जा रही प्राथमिकता, नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के महत्व पर प्रकाश डाला। एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की संयोजिका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प पत्र भी भरे। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान अब पूरे देश के लिए एक जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा, “हर तरफ स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को लेकर एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
आम लोग भी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं।” उन्होंने इस अभियान को देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा वरिष्ठ राकेश मिश्रा तारा राय उर्मिला त्रिपाठी किरण प्रजापति फूलमती जायसवाल धनंजय पांडे मानवेंद्र तिवारी लोग उपस्थित हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
