अवयस्क संग किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार, गया जेल
अवयस्क संग किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार, गया जेल
बखिरा/संतकबीरनगर। अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। प्रकरण में पहले अपहरण का अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान आरोपी दुर्गेश के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। आरोपी दुर्गेश पर वादिनी की अवयस्क पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामला बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता की मां ने अभियोग पंजीकृत कराया है। दिनांक 20 जून 2025 को पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप था कि उनकी अवयस्क पुत्री को आरोपी दुर्गेश पुत्र राजकुमार ग्राम उतरावल टोला कोल्हुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। आरोपी को उप निरीक्षक संजय सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
