हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र स्थित पिपरा प्रथम चैराहे पर रविवार को एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सनातन धर्म के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और सनातनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि कथावाचक आलोकानंद पांडेय और महंत बाबा त्रिवेणी दास उपस्थित रहे। संत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जबकि ब्रह्मदेव सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने, जागरूक होने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार ने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है, और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। आलोकानंद पांडेय ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कथित अत्याचारों के प्रति सभी सनातन धर्म के लोगों को एकजुट होने की बात कही। इस दौरान अजय कुमार, शेरू सिंह, ब्रह्मदेव सिंह अखिलेश सिंह, हरिश्चंद्र सिंह,अनुराग, राजबहादुर सिंह, लालबहादुर चैहान, अमरेश कुमार चैधरी, अनूप सिंह निखिल, वैभव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
