हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती

Apr 14, 2026 - 18:13
हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र स्थित बेलवा सेगर समन्था में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह बौद्ध विहार समन्था में हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार और बेलहर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य सहित अन्य प्रमुख  गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए समाज में समानता और न्याय के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली बेलवा सेगर, पिपरा प्रथम, अमरडोभा, पडिया, लोहरौली, कैथवलिया, एवं भेलाखर्ग,समन्था सहित कई गांवों से गुजरी। रैली का समापन बेलवा सेगर में हुआ, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था बेलहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ संभाली। उनके नेतृत्व में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अब्दुल जब्बार, विश्वनाथ मौर्य, हेमंत कुमार सिंह, रविन्द्र मोदनवाल, लक्ष्मण प्रसाद, रामधनी, जय प्रकाश, विजय शंकर गुप्ता, सरयू प्रसाद और महेंद्र कुमार चौधरी, प्रेम शंकर यादव,शिव प्रसाद राव,बरकत अली  सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952