हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में कैंची बरामद

Nov 27, 2025 - 17:32
हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में कैंची बरामद

हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में कैंची बरामद    
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बेलहरकला पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक नफर अभियुक्त अरसद हुसैन पुत्र सिराजुल उर्फ छोटे निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला को उसके घर से गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद कैंची बरामद किया। बुधवार को वादी आदित्य विश्वकर्मा पुत्र रामअजोर विश्वकर्मा निवासी भटौली थाना बेलहरकला नें थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र दिया कि मंगलवार को मेरा भतीजा दुर्गजोत चैराहे पर स्थित अपनी मोबाईल रिपेयरिंग व बिक्री की दुकान में बैठा तभी अभियुक्त अरसद उपरोक्त सहित कुछ लोग लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर उसकी दुकान में घुस गये और उसे गाली गलौज व धमकी देते हुए जान मारने की नीयत से अभि0 अरसद हुसैन उपरोक्त ने पेट में घैंची घोंप दिया। वादी के भतीजे का ईलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0स0 296/2025 धारा 191(2), 115(2), 109, 351(3), 352, 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया तथा बृहस्पतिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कन्नौजिया, सिपाही रवीन्द्र निषाद, संतोष चैहान, रोहित कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952