हत्या के प्रयास में एक बाल अपचारी व एक अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या के प्रयास में एक बाल अपचारी व एक अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 613/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त त्रिपुरारी चैहान पुत्र स्व0 रामदरश ग्राम बेलदारी टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद व दो बाल अपचारी को रविवार को प्रजापति गांव से नियमानुसार गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 2 दिसम्बर 2025 को सुभाष पुत्र स्व0 बेचन चैहान निवासी बेलहदारी टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना धनघटा पर तहरीर दिया कि उनके भतीजा अंकुर चैहान पुत्र स्व चन्द्रशेखर के साथ अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बीते 30 नवम्बर 2025 को हैसर बाजार बारात में चाकू से हमला करते हुए मारपीट की घटना कारित की थी। घटना में संलिप्त अभियुक्त/बाल अपचारी उपरोक्त को घटना में प्रयुक्त 2 अदद अवैध चाकू के साथ रविवार को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर न्यायालय रवाना किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 613/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस में सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की। इस दौरान उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, सिपाही आशुतोष पाण्डेय, विनय सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
