हत्या का वाँछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे 

Jan 17, 2026 - 18:48
हत्या का वाँछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे 

हत्या का वाँछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे 


संतकबीरनगर। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2025 धारा 126(2) 191(2), 191(3), 352, 351(3), 103(1) 3(5), 115(2), 61(2) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त इसराइल पुत्र बदरूदूजा निवासी भरपूरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी अमानुल्लाह खान पुत्र नईम खान निवासी भरपूरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 25 फरवरी 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि उक्त अभियुक्त नें बीते 25 फरवरी 2025 को वादी व वादी के पुत्र को घर से दुकान जाते समय रास्ते में गड़सपार चौराहे के पास गाड़ी रोककर मारपीट की गई थी। घटना में वादी का पुत्र गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल भर्ती कराया था जिसे इलाज के दौरान डॉ0 द्वारा मृत घोषित कर दिया था, जिसके संबंध में थाना स्थानीय कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक विनोद कुमार राय, दीवान विनोद कुमार यादव, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952