हत्या का प्रयास करने वाले दो युवको को पुलिस ने भेजा जेल
हत्या का प्रयास करने वाले दो युवको को पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता विध्यावती पत्नी गुरुदीन निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 5 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर पत्र दिया कि उक्त अभियुक्तगण द्वारा पीड़िता के पुत्र को रात्रि में काम से घर वापस आते समय रास्ते में लोहे के राड से जान से मारने के नियत से हमला किया। जिससे वह गंभ्भीर रुप से घायल हो गया था, उक्त घटना के संबंध में पीड़िता नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बताया कि पंजीकृत मु0अ0सं0 726/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/110 बी0एन0एस0 के तहत वांछित आकाश पुत्र दीपचन्द्र निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद, पवन पुत्र दीपचन्द्र निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद को ढोढई से इस्लापुर जाने वाली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर कर दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, दीवान मो0 यूसुफ, सिपाही जयकिशन गोंड, मुकेश कुमार व बृजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

