सड़क दुर्घटना में घायल प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत
सड़क दुर्घटना में घायल प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत
मगहर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित रैना पेपर मिल के निकट बाइक को कार के ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों उसकी हालत गंभीर देखते गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम भरपूरवा निवासी बरकत अली पुत्र अजीज अपनी मोटरसाइकिल होंडा यूपी 58 एक्स 1907 खलीलाबाद से आ रहे थे। अभी वह रैना पेपर मिल के निकट बने कट से मुड़ ही रहे थे। तभी लखनऊ से गोरखपुर की तेज रफ्तार से जा रही मारुति बलेनो यूपी 56बीएच 2153 के चालक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार में सवार चालक राजेश पुत्र रामगोपाल यादव दो अन्य महिला सवार निवासी गण मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को कोई चोट नहीं लगने से सुरक्षित निकले। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव अपने हमराह एसआई महेश्वर चौधरी के साथ मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान को आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजवाया गया। जहां घायल व्यक्ति हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
