सोहरा इण्टर कालेज में पुलिस ने चलाया बालिका व महिला सुरक्षा अभियान
सोहरा इण्टर कालेज में पुलिस ने चलाया बालिका व महिला सुरक्षा अभियान
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे सोहरा इण्टर कालेज पूरेलाल खाँ महुली में उपनिरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, महिला सिपाही रीमा गौड़, म0पीआरडी अंकिता, हो0गा0 पीसी राकेश कुमार गुप्ता में बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया।
इस क्रम में थाना महुली की मिशन शक्ति टीम नें सोहरा इण्टर कालेज पूरेलाल खाँ महुली में उपनिरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, महिला सिपाही रीमा गौड़, म0पीआरडी अंकिता, हो0गा0 पीसी राकेश कुमार गुप्ता में बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि ’मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
