सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है
शिक्षा ही हमें जीवन में नये रास्ते प्रदान करती है- डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी -सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है- सविता चतुर्वेदी - अलविदा 2025 पर बोले समाजसेवी व शिक्षा जगत के सजग प्रहरी
शिक्षा ही हमें जीवन में नये रास्ते प्रदान करती है- डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी
-सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है- सविता चतुर्वेदी
- अलविदा 2025 पर बोले समाजसेवी व शिक्षा जगत के सजग प्रहरी
संतकबीरनगर। शिक्षा सम्बृद्धि और सम्बृद्धि की दिशा मे कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नये रास्ते प्रदान करती है और नयी सोच प्रदान करती है। उत्कृष्टता की ओर प्रोत्साहित करती है। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल एक एैसा संस्थान है जो शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 2012 में पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी नें सूर्या इण्टर नेशनल की एकेडमी की नीव रखी। पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान से लोगो की जिंदगियो को प्रकाशमय बनाने का काम किया। वर्तमान में सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल डाक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के प्रबंधन में शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनकी प्रतिबद्धता और संकल्प शिक्षा के क्षेत्र में सम्बृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है। छात्रो को न केवल शिक्षा में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी मार्गदर्शन करने का प्रयास कर रहे है।
सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है। यह संस्थान सीबीएससी बोर्ड के सभी वर्गो में सरकार से मान्यता प्राप्त है। जनपद ही नही प्रदेश में भी अपना कीर्तिमान बनाया है। विद्यालय की उपलब्धियों के लिए आधा दर्जन प्रोफेसर नें कार्यक्रम के दौरान प्रशंसा पत्र तथा प्रमाण पत्र दिया है। स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए उच्चशिक्षित अध्यापक टीम काम कर रही है। बच्चो को आधुनिक सुविधाए और उपकरणो से लाभ पहुंचाने के लिए विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान, प्रयोगशाला और खेलकूद के समान उपलब्ध है। विद्यालय का वातावरण खुला हुआ है और हवा युक्त होने से बच्चो के शिक्षा में सकारात्मक प्रभाव पैदा होता है। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में शिक्षा को आधुनिक सुविधा से लैस किया गया है यहां कर्मठ और प्रशिक्षित अध्यापक छात्रो को विभिन्न विषयो में उनकी स्थानीय और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करने में मदद करते है। विद्यालय में विभिन्न विषयो के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाए मौजूद है। जिससे छात्रो को प्रयोगात्मक अनुभव प्राप्त होता है। यह सुनिश्चित करता है कि वे अपनी प्रतिभा को सही दिशा मंे विकसित कर सके। स्कूल के छात्रो को रहने के लिए हास्टल सुविधा भी स्कूल प्रबंधन ने प्रदान किया है। दूरस्थ स्थानो से आये छात्रो के लिए एक अच्छी शिक्षा वातावरण प्रदान करती है।
यह उन्हे विद्या के क्षेत्र में समर्पित रहने का मौका देती है और उनकी आत्मनिष्ठा बढ़ाती है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक टीम ने मिलकर नये कीर्तिमान स्थापित की है। इसके लिए वे प्रतिबद्ध है कि वे छात्रो को न केवल शिक्षा में बल्कि व्यक्तिगत और समाजिक विकास में मदद करे। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नही बल्कि समाज में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इस सस्थान के छात्र न केवल शिक्षा में उच्चतम मानको की प्राप्ति करते है। बल्कि वे समाज में जागरूक सक्रिय और समर्पित नागरिक के रूप में भी परिणित होते है। इन छात्रो की सोच और दृष्टि रोज समाज में सकारात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करते है और समाज की सामाजिक समस्याओ के समाधान में भी योगदान प्रदान करते है। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल नें छात्रो को सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही नही बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी सम्बृद्धि प्रदान की है। यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम कला, प्रर्दशनीय आदि छात्रो की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। छात्र यहां पर अपने सांस्कृतिक रूचि से प्रकट करते है और नये क्षेत्र में अपनी कला कौशल का प्रदर्शन कर सकते है। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल एक एैसा शिक्षण सस्थान है जो छात्रो को न केवल बल्कि जीवन में भी सफल बनाने के लिए प्रेरित करता है। इसके प्रबंधन शिक्षक टीम और छात्रो के संघर्ष शील प्रयासो का परिणाम है कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम मानको की स्थापना प्राप्त करता है।
इस सम्बंध में सूर्या ग्रुप के एमडी डाक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि अपने पिता स्वर्गीय सूर्यनारायण चतुर्वेदी के सपनो को साकार करने के लिए हर संभव कोशिस करते है। उन्होने स्कूल के उपलब्धियों पर कहा कि छात्र-छात्राएं अभिभावक और स्कूल के शिक्षको के सहयोग से सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल जनपद ही नही पूर्वांचल में अपनी पहचान बनाया है। डाक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूल को आधुनिक सुविधाओ से पूरी तरह से लैस किया गया है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम आगे बढ़ाया है। उन्होने कहा कि जिले के साथ पूर्वांचल के लोगो के लिए बेहतर शिक्षा देना सूर्या ग्रुप का एक मात्र मकसद है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
