सुंदर देवी कन्या विद्यालय की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास 

Apr 24, 2026 - 16:46
सुंदर देवी कन्या विद्यालय की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास 

सुंदर देवी कन्या विद्यालय की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास 
-हाईस्कूल व इंटर में शानदार प्रदर्शन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र स्थित जयराम पट्टी के श्रीमती सुंदर देवी कन्या विद्या मंदिर की छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। हाईस्कूल परीक्षा में अमिका ने 499 अंक 83.17 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वाेच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा आरती ने 492 अंक 82 प्रतिशत, अनुज्ञा ने 490 अंक 81.67 प्रतिशत, चांदनी ने 470 अंक 78.33 प्रतिशत तथा आस्था ने 407 अंक 67.83 प्रतिशत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। शिवांगी ने 400 अंक 80 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं हलीमा ने 396 अंक 79.20 प्रतिशत, स्नेल यादव ने 382 अंक 76.40 प्रतिशत, सकीना ने 379 अंक 75.80 प्रतिशत तथा हुस्ना परवीन ने 378 अंक 75.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य श्रीमती शीला यादव, शिक्षिका श्रीमती सत्या यादव, रामजतन यादव, हाशमाला अंसारी एवं श्रीमती ज्योति यादव ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है और अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952