साइबर सेल थाना दुधारा की तत्परता से ठगी के 6 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस
साइबर सेल थाना दुधारा की तत्परता से ठगी के 6 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर खलीलाबाद अमित कुमार के कुशल पर्वेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष दुधारा ने बताया कि ग्राम सिसईमाफी निवासी पीड़िता को बीते 16 जुलाई 2025 को एक अज्ञात जालसाज ने फोन कर ब्लैकमेल किया। डर के कारण आवेदिका ने अपने बैंक खाते से फ्रॉड द्वारा बताए गए दो अलग-अलग खातों में कुल 25 हजार सात सौ रुपये स्थानांतरित कर दिया। ठगी का अहसास होने पर आवेदिका ने तत्काल थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107250078345 पंजीकृत की गई। पुलिस की प्रभावी पैरवी से ठगी गई पूरी धनराशि को संबंधित बैंक खातों में होल्ड करा दिया गया है। इसमें से 6 हजार रुपये की पहली किस्त आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई है। शेष धनराशि की वापसी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। साइबर हेल्प डेस्क टीम में दरोगा अनिल मिश्रा, सिपाही हेमन्त कुशवाहा, अनुज कुमार, ऋषिकेश यादव की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
