सहभोज कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा- जय चैबे  

Jan 14, 2026 - 19:09
सहभोज कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा- जय चैबे  

सहभोज कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा- जय चैबे  
-सूर्या ग्रुप के एमडी डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी नें सहभोज कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजक का बढ़ाया हौसला
-मकरसंक्रांति पर्व पर आयोजित हुआ सहभोज कार्यक्रम 


संतकबीरनगर। मकर संक्रांति का पर्व पौराणिक और मौसम के अनुसार भी मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान सूर्य और शनिदेव की अनुकंपा के प्रतीक इस पर्व से समाज की समरसता और मानवीय दृष्टिकोण से समाज को प्रगति के मार्ग पर स्थापित करने में मदद मिलती है। उक्त बातें पूर्व विधायक दिग्वििजय नारायण उर्फ जय चैबे नें कहा। सहभोज कार्यक्रम आयोजन सिद्धांत उर्फ सिद्धू बाबा नें किया था। पूर्व विधायक नें कहा कि यह पर्व जहां पौराणिक रूप से ग्रह और नक्षत्र के सामयिक भेद को परिभाषित करता है वहीं मौसम के बदलते मिजाज से आम जनमानस को रूबरू कराता है। नए साल के इस पहले पौराणिक पर्व मकर संक्रांति की आम आवाम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लोक कल्याण की कामना करता हूॅ।

समाज सेवी व सूर्या ग्रुप के एमडी डाक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी नें कहा कि ऐसे पर्व जो समाज की एक रुपता का माध्यम बनते हैं उनके अभिनंदन के लिए देश के हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोग एक सूत्र में बंध कर खड़े रहते हैं। मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व के साथ साथ सेलिब्रेट करने को ही इस देश की खूबसूरती का पर्याय बताया। उन्होंने इस पर्व को सनातन धर्म की राशि प्रथा का अग्रणी पर्व बताते प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना किया। इस दौरान किंजल सरकार व प्रांजल को लोगो नें अपना आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव शुभी देवी महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य डा0 चिन्तामणि उपाध्याय शरद त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाण्डेय, शिवसागर पाण्डेय, राजकुमार त्रिपाठी, प्रदीप सिसौदिया, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952