सरबसडांडी में बना विद्युत उपकेन्द्र तैयार, जल्द मिलेगा सुविधा

Feb 22, 2026 - 16:33
सरबसडांडी में बना विद्युत उपकेन्द्र तैयार, जल्द मिलेगा सुविधा

सरबसडांडी में बना विद्युत उपकेन्द्र तैयार, जल्द मिलेगा सुविधा


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र के पिपरा प्रथम के सरबसडांडी में पिछले लगभग छह माह से पावर हाउस निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। पावर हाउस स्थापित होने के बाद भी अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। जिससे उपभोक्ताओं को अभी भी अपने खुद से पावर हाउस से बिजली नहीं नसीब हो सकी है। जिससे लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र,अमन कुमार, सुबास, रामचंद्र, लालजी, अरविन्द कुमार, पिन्टू आदि लोग की मांग है कि पावर हाउस के उद्घाटन का काफी दिन से इंतजार कर रहे है। विभाग को जैसे बिजली पहुंचाने की जल्दी ही नहीं है। आप को बताते चलें कि लगभग 14 किमी लंबी लाइन से मिलेगी 56 गांवों को बिजली बेलहर के पिपरा प्रथम के सरबसडांडी से 14 किलोमीटर लंबी नई लाइन बनाई गई है। इस विद्युत उपकेंद्र से पिपरा प्रथम, बेलवा सेंगर, अमरडोभा, बालेपार, पवारिहा, गंगोरा, औरैया मंझरिया, कैथवलिया सहित 56 गांवों को बिजली आपूर्ति दिया जाना है।

 सरबसडांडी विद्युत उपकेंद्र के संचालन के लिए 11 बिजली कर्मी रखे जाएंगे। इसकी मंजूरी शासन ने प्रदान कर दी है। सभी कर्मी आउटसोर्सिंग के जरिए रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने प्रकिया शुरू कर दी है। कर्मियों की नियुक्ति के बाद इसके संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। विद्युत उपकेंद्र का निर्माण बेलहर क्षेत्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू हो, इसकी हम उम्मीद कर रह हैं क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग है की जल्द बिजली आपूर्ति हो जाती तो हम क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा प्रदान होगी। इस सम्बन्ध में अधियशी अभियंता अभिषेक सिंह यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसफार्मर में बिजली पहुंच गई है। जल्द ही गांवों को उर्जिकृत कर दिया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के कारण कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया। एक सप्ताह में सभी गांव नए विद्युत उपकेंद्र से रोशन होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952