समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है-गणेश चैहान

Oct 9, 2025 - 14:42
समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है-गणेश चैहान

समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है-गणेश चैहान


-जयश्रीराम के उदघोष से वातावरण हुआ भक्तिमय


संतकबीरनगर। भरत मिलाप के पावन अवसर पर धनघटा विधायक गणेश चैहान ने प्रभु श्रीराम को स्वयं वाहन चलाकर पहुँचाया। हैंसर में आयोजित भरत मिलाप के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गणेश चैहान ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, भैया लक्ष्मण एवं हनुमान को अपनी गाड़ी में विराजमान कर स्वयं वाहन चलाते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का काम किया। विधायक नें कहा कि यह क्षण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का जीवंत प्रतीक था। विधायक गणेश चैहान ने इस अवसर पर कहा ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है। कार्यक्रम में रामलीला समिति, हैसर के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के जयघोष से संपूर्ण वातावरण राममय हो उठा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952