संदिग्ध हालत में मिला युवक का शवए हत्या की आशंका
.धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडाड़ी का मामला
संदिग्ध हालत में मिला युवक का शवए हत्या की आशंका
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडाड़ी निवासी एक 22 वर्षीय युवक का शव एक पेट्रोल पम्प के पीछे संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस सूत्रो के अनुसार सेमरडाड़ी निवासी ठाकुर प्रसाद शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा बीते 24 फरवरी की सांय घर से यह कहकर गया कि दोस्त के यहां दावत खाने जा रहा हूॅ। रात में घर वापस न आने पर परिजनो नें इधर.उधर खोजा। बीते 26 फरवरी को स्थानीय थाने पर पुलिस को गायब होने की सूचना दी।
.धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडाड़ी का मामला
पुलिस ने गुमशुदगी रपर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 28 फरवरी को सुबह कुछ महिलाओं नें उक्त युवक के शव नैरो पेट्रोल पम्प के पीछे देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आये। परिजनों ने उसकी पहचान अजय शर्मा के रूप में की। चर्चाओं की बात माने तो अजय शर्मा का किसी सजातीय लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था और अजय उस लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की दो दिन पूर्व घर पर आ गयीए लेकिन अजय का पता नही चला। आशंका व्यक्त की जी रही कि बीती रात हत्या कर दी गयी और लाश को पेट्रोल पम्प के पीछे गेहूॅ के खेत में डाल दिया गया।
फिलहाल पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धनघटा दिलीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
