संतकबीरनगर में मंदिर से घंटा चोरी, कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर में मंदिर से घंटा चोरी, कार्रवाई की मांग

Feb 8, 2026 - 16:50
संतकबीरनगर में मंदिर से घंटा चोरी, कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर में मंदिर से घंटा चोरी, कार्रवाई की मांग
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। घंटा गायब देख पुजारी व ग्रामीणों में रोष फैल गया। काफी खोजबीन के बावजूद घंटा का कोई सुराग नहीं लग सका। बेलहर थाना क्षेत्र मंदिर के पुजारी राधेकृष्ण पांडेय पुत्र शिव मंगल, निवासी तरैना ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में पुजारी ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब मंदिर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि मंदिर में लगा घंटा गायब है। पहले उन्होंने स्वयं और ग्रामीणों की मदद से आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुजारी ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पूर्व भी इसी मंदिर से मूर्ति की चोरी हो चुकी है, लेकिन उस समय पुलिस द्वारा केवल औपचारिकता पूरी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। किसी ठोस कार्रवाई के अभाव में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और अब पुनः मंदिर को निशाना बनाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लोगों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952