संतकबीरनगर में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 120 किलोग्राम महुआ लहन किया नष्ट

Jan 23, 2026 - 16:32
संतकबीरनगर में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 120 किलोग्राम महुआ लहन किया नष्ट

आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 120 किलोग्राम महुआ लहन किया नष्ट


-अवैध शराब कारोबारियों में दहशत


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस उपाधिक्षक सदर अमित कुमार एवं विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद व मय स्टॉप द्वारा खलीलाबाद स्थित मॉडल शॉप व अन्य दुकानों का डिजिटल अल्कोहल मीटर से भौतिक निरीक्षण किया तथा ग्राम अशरफपुर, थाना-दुधारा तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में दबिश दिया। संयुक्त टीम की इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान गांव के सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली। दबिश के दौरान अवैध रूप से तैयार किया जा रहा करीब 120 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर बरामद हुआ।

 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद लहन को तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिससे अवैध कच्ची शराब के निर्माण की कोशिशों को पूरी तरह विफल कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से प्रशासन की नजर से बचकर कच्ची शराब का धंधा करने वाले तत्वों को इस कार्रवाई से कड़ा संदेश मिला है कि अब किसी भी कीमत पर गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही यह अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और भी तेज छापेमारी, गश्त और निगरानी की जाएगी। 

आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त, सख्त और प्रभावी कार्रवाई से जहां आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है, वहीं कच्ची शराब के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है, जो प्रशासन की इस मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952