संतकबीरनगर महिला थाना में चार परिवारों के बीच हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर महिला थाना में चार परिवारों के बीच हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर महिला थाना में चार परिवारों के बीच हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर श्री रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में चार मामले आये। सभी चार मामलों में सुलह समझौता करवाया। प्रीती पुत्री बाबूराम पत्नी अर्जुन निवासी धरमपुरा थाना कोतवाली खलीलाबाद व अर्जुन पुत्र विशम्भर निवासी धरमपुरा थाना कोतवाली खलीलाबाद, नीलम पत्नी आकाश पुत्री हरिकेश निवासी भवानी गाड़ा थाना बखिरा व आकाश पुत्र रामचन्दर निवासी कोड़री कला थाना पिपरौली जनपद गोरखपुर, ममता पुत्री दिनेश निवासी रजापुर सरैया थाना दुधारा व शिवम पुत्र विनोद साकिन रजापुर सरैया थाना दुधारा, दिलशाद अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी सेमरा थाना कोतवाली खलीलाबाद व मोहम्मद असलम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नोहट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
