संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद

Jan 30, 2026 - 19:34
संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद

पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद व सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल एंड्राएड सेट विभिन्न कम्पनियों के कीमत लगभग 25 लाख रुपये बरामद किया। पुलिस अधीक्षक नें गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के सीईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न-भिन्न स्थानो से बरामद किया। मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी आनंद विभोर हो गये तथा संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया। बारामदगी के क्रम में गैर प्रांत बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाड़ु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों समेत विदेश तक पुलिस की तकनिकी पकड़ से सऊदी अरब से सदाबखान पुत्र वसी अहमद निवासी चम्मनगंज कानपुर का मोबाइल बरदहिया बाजार से गुम होने के पश्चात सऊदी अरब से ट्रेस हुआ। संजय चैधरी पुत्र चुरमी निवासी वैशाली बिहार की मोबाइल महराजगंज से, शिक्षक ज्योति प्रकाश तिवारी पुत्र नारायण निवासी बैरियो जनपद बलिया का मोबाइल जनपद अम्बेडकरनगर बस्ती बार्डर, नंदनी प्रजापति पुत्री योगेन्द्र निवासी कोपिया थाना बखिरा की मोबाइल जनपद गोरखपुर समेत 121 अदद गुमशुदा मोबाइल को संतकबीरनगर की सर्विलांस टीम द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी कराया। इस दौरान प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह, सिपाही अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को  25 हजार रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952