संतकबीरनगर कोतवाली पुलिस नें 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का किया खुलासा, 25 हजार का दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर कोतवाली पुलिस नें 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का किया खुलासा, 25 हजार का दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Jun 2, 2026 - 17:02
संतकबीरनगर कोतवाली पुलिस नें 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का किया खुलासा, 25 हजार का दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस नें 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का किया खुलासा, 25 हजार का दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार


संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 577/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस 66 सी/66 डी आई0टी0एक्ट व धारा-132 जी0एस0टी0 में वांछित अभियुक्तगण सौरभ अग्रवाल उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 चन्द्रप्रकाश अग्रवाल निवासी बी0ई0एस0/15 हरिनगर घंटा घर नई दिल्ली 110064 हाल मुकाम सी-1-सी 901 समृद्धि अपार्टमेन्ट सेक्टर 18 द्वारिका थाना सेक्टर 17 साउथ वेस्ट नई दिल्ली, अजीत कुमार पुत्र रामप्रकाश ठाकुर निवासी आर0जेड0 439  गली नम्बर 12 कैलाशपुरी एक्शटेन्शन पालन कालोनी थाना सागर पुर साउथ वेस्ट नई दिल्ली को दो मोबाईल के साथ मोहल्ला हरिनगर क्लाक टावर, थाना हरिनगर राज्य दिल्ली से गिरफ्तार किया।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ित अरविन्द कुमार सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-1 संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि सर्व श्री यादव इंटरप्राइजेज द्वारा बिना किसी वास्तविक इनवर्ड सप्लाई खरीद के फर्जी तरीके से मात्र इनवाईस के माध्यम से आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री घोषित करते हुए बिना वास्तविक आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री के माह मई 2025 में दाखिल जीएसटी रिटर्न में बोगस फर्जी आईटीसी रुपये 18 करोड 96 लाख 53 हजार छ सौ उन्यासी रूपया पास आन तथा जीएसटी आर -3 बी में बिना वास्तविक माल प्राप्त किए बोगस आईटीसी 18 करोड़ 96 लाख 80 हजार एक सौ नब्बे रूपया क्लेम किया। इसी प्रकार अभियुक्तगण द्वारा फर्जी बोगस आईटीसी कुल दो फर्मों जिसमें अल्फा इंटरप्राइजेज, गुरुग्राम व सर्व श्री राधे इंटरप्राइजेज, दिल्ली के माध्यम से धोखाधड़ी, जालसाजी करते हुए सरकार को भारी राजस्व की छति पहुँचाई गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 577/2025 धारा 318 (4), 338, 336(3) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

घटना में संलिप्त दो अभियुक्तगण संदीप कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार निवासी ए-203/204 गली नं0-03 हरित विहार बुराडी नार्थ दिल्ली, अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद निवासी मकान नं0 125/124 नियर अपेक्स पब्लिक स्कूल गली नं0- 98/2 संतनगर बुराडी नार्थ दिल्ली को बीते 13 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था तथा अभियोग में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 340(2),61(2) बीएनएस व 66 सी,66 डी आईटी एक्ट व धारा 132 जीएसटी एक्ट बढोत्तरी किया गया था।

उक्त अभियुक्तों के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जाली और कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों का उपयोग करके सरकारी पोर्टल पर सर्व श्री यादव इंटरप्राइजेज जैसी अस्तित्वहीन बोगस फर्में रजिस्टर्ड कराई जाती थीं। संदीप ने सौरभ अग्रवाल से सांठगांठ की, जो अपनी विभिन्न क्लाइंट फर्मों के लिए संदीप से फर्जी बिल बनवाता था। ये लोग आपस में जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए डाटा ट्रांसफर करते थे। अमन लैपटॉप में बीजी सॉफ्टवेयर का उपयोग करके फर्जी प्रपत्र के आधार पर फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल तैयार करते थे और संदीप इन बोगस फर्मों के जीएसटी रिटर्न दाखिल कर देता था। कागजी खेल को असली दिखाने के लिए माल खरीदने वाली वास्तविक फर्म द्वारा बोगस फर्म के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते थे, जिसे सर्कुलर ट्रेडिंग (पैसों को कई खातों में घुमाकर) या कैश (नकद) निकालकर वापस ले लिया जाता था। इस फर्जी खरीद को दिखाकर वास्तविक फर्में भारी-भरकम इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करती थीं और अपना टैक्स चोरी करती थीं।

 गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर बताये कि अपने साथी संदीप के साथ मिलकर जाली प्रपत्र के आधार पर बोगस फर्म/फर्जी फर्म रजिस्टर कराकर इन फर्जी फर्मों से फर्जी/जाली इनवाइस/ई0वे0 बिल तैयार कर दूसरों की वास्तविक फर्म/कम्पनी को बेचने का काम करते थे, जिससे जीएसटी की चोरी की जाती थी।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना मेहदावल, सिपाही धिरेन्द्र प्रताप सिंह, अनिकेश यादव, लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, दीवान बीर प्रताप, अजीत कुमार सिंह, सुरेश सिंह, मुनेन्द्र सिंह की भूमिका सरहानीय रही। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952