संतकबीरनगर को प्रदेश में मिला प्रथम रैंक
संतकबीरनगर को प्रदेश में मिला प्रथम रैंक, पुलिस अधीक्षक को मिला प्रशस्ति पत्र
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह अक्टूबर 2025 की डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में संयुक्त रुप से प्रथम रैंक प्राप्त हुयी तथा जोन गोरखपुर व रेंज बस्ती में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कुल 3 बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही आईसीजीएस पोर्टल पर भी जनपद को प्ब्श्रै लागिन और यूजेज में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संयुक्त रुप से प्रथम रैंक प्राप्त होने पर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें मुख्यालय लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा की प्रशंसा की गयी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के सम्बन्ध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित की जाती है जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है जिसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है। पुलिस अधीक्षक नें सीसीटीएनएस रैंकिग में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
