संतकबीरनगर एसपी नें 53 पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संतकबीरनगर एसपी नें 53 पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Feb 14, 2026 - 16:47
संतकबीरनगर एसपी नें 53 पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संतकबीरनगर एसपी नें 53 पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम उन्होने सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नें विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया  और शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया।

 इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए बताया। पुलिस अधीक्षक नें अच्छे कार्य करने वाले थाना/कार्यालय व जनपद के विभिन्न इकाई/विभिन्न सेल मे नियुक्त प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक लेखा महेश चन्द्र सिंह, लेखा राकेश कुमार सिंह, पारसनाथ मानिटरिंग सेल, प्रभारी यातायात परमहंस, प्रभारी आरटीसी दद्दन राय, रेडियो उपनिरीक्षक परमिंदर कुमार देव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार थाना धनघटा, सिपाही भानु प्रताप यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, रंजीत पाण्डेय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, दीवान दुर्गा प्रसाद फीडबैक सेल, मेराज अहमद सम्मन सेल, महिला सिपाही राजकुमारी डीसीआरबी, कल्पना मौर्या वीआईपी सेल, सिपाही नीरज कुमार वाचक कार्यालय, कपिलदेव गौड़ मीडिया सेल, विपुल सिंह कार्यालय अ0पु0अ0, कुलदीप सिंह महिला प्रकोष्ठ, सहित 53 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक नें सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया।

गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिकध्आंकिक प्रभारी अग्निशमन/प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन,चैकी प्रभारी आरपीएफ, चैकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952