संतकबीरनगर अपर पुलिस अधीक्षक नें सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को किया ससम्मान विदाई
संतकबीरनगर अपर पुलिस अधीक्षक नें सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को किया ससम्मान विदाई
संतकबीरनगर। जनपद से तीन पुलिस अधि0 व कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधि0 कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा ससम्मान विदाई की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रन्थ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, उपनिरीक्षक (प्रधान लिपिक) उमाशंकर यादव, उप निरीक्षक (लेखा/आंकिक) महेशचन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
