संत कबीर नगर में कार व डीसीएम से टक्कर, दो पत्रकारो की मौत
पत्रकारो की गाड़ी का मगहर में डीसीएम से टक्कर, दो पत्रकारो की मौत दो घायल
-मृतक व घायल पत्रकार सभी कुशीनगर जनपद के है- चौकी प्रभारी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर अन्तर्गत ग्राम रसूलाबाद के निकट लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सोमवार की भोर में लगभग करीब 3.30 बजे डीसीएम नंबर एमएच 03 डीवी 8752 एवं वैगनार कार के बीच आमने सामने टक्कर हो गई है जिससे दो पत्रकारो की मौके पर मौत हो गई जब कि अन्य दो घायल हो गये। गाड़ियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गये। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग तथा चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव हमराह उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव एवं हाईवे मोबाइल में लगे कर्मचारी गण के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये।
चौकी प्रभारी ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही वेगनर कार संख्या यूपी 53 एएस 4404 में जोरदार ठोकर मार दिया है जिससे वेगनर कार में मौजूद कुल चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं वेगनर कार चालक अपने सीट पर वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसा पड़ा था जिसको पेट्रोल पंप कर्मियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर बाहर निकलवाया गया एवं एंबुलेंस बुला कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर भिजवाया गया।
जिसमें से 35 वर्षीय धनंजय पाण्डेय पुत्र उमाकांत पांडेय ग्राम सरगरिया उर्फ रामनगर थाना निबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर, तथा 45 वर्षीय शंभू मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा ग्राम लखुआ खुर्द थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को चिकित्सक द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया है एवं 42 वर्षीय रमन कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी इंदिरा नगर पडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर,एवं 42 वर्षीय सुदेश मिश्रा पुत्र हंसराज मिश्रा निवासी चिलोना थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर में चल रहा है उक्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी किया गया तो ज्ञात हुआ कि कार में सवार चारों व्यक्ति हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह लखनऊ से वापस जनपद कुशीनगर जा रहे थे कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है मौके पर नंबर प्लेट के माध्यम से जानकारी करके डीसीएम के वाहन स्वामी एवं वैगनआर कार से प्राप्त आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के दर्जनो पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गये तथा घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतकों के पैतृक गॉव भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने पर कोतवाली खलीलाबाद में कोई तहरीर नही दी गई थी जिसके कारण मुकदमा दर्ज नही हो सका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
