संत कबीर नगर नोहट प्रधान हत्याकांड में हरेंद्र चौधरी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त
संतकबीर नगर के नौहट प्रधान हत्याकांड में हरेंद्र चौधरी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त करार....
कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव के चर्चित प्रधान कौशल चौधरी हत्या कांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय मोहन लाल विश्वकर्मा की कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए नामजद सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में विफल रहा है। विपक्षी वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश राय ने अभियुक्तों की ओर से बहस करते हुए यह तर्क रखा कि घटना के समय अभियुक्तों की मौजूदगी साबित करने वाला कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान भी आपस में विरोधाभासी पाए गए, जिससे अभियोजन की कहानी कमजोर पड़ गई। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि वादिनी द्वारा दी गई प्रथम सूचना रिपोर्ट गढ़ी हुई प्रतीत होती है और घटना से सीधे तौर पर जोड़ने वाला कोई प्रमाण पेश नहीं किया जा सका। सभी साक्ष्यों और तर्कों पर विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायालय ने माना कि अभियोजन पक्ष अपना मामला पुख्ता रूप से सिद्ध नहीं कर पाया। संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने अभियुक्त हरेन्द्र चौधरी, परमात्मा चौधरी, चन्द्रशेखर चौधरी और आलोक चौधरी पुत्रगण अभिनव, विजयनाथ उर्फ गादुर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। वहीं, अभियुक्तों के दोषमुक्त होने से परिवार में खुशी का माहौल है। कोर्ट के फैसले से लोगों ने राहत की सांस ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0
