शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
-घर से एक किलो मीटर की दूरी पर शव मिलने की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
शीशम के पेड़ से लटकता मिला शव
नाथनगर/संतकबीरनगर। ग्राम खेवसिया के माझा क्षेत्र में एक शीशम के पेड़ में रुमाल व मुफलर से लटकता हुआ मिला। 30वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना स्थल धनघटा थाना क्षेत्र की है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिटनी खुर्द निवासी यमुना प्रसाद पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र उमेश पाण्डेय पिछले 27 नवंबर को घर से सुबह 8.30 बजे के लगभग कहीं जाने के लिए घर से निकला देर रात तक घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे इधर-उधर ढूंढने लगे कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने 28 नवंबर को महुली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन कहीं पता नहीं चला सोमवार को गांव के कुछ लोग ग्राम खेवसिया थाना धनघटा के कुआनो नदी माझा में खरपतवार काटने गए तो एक शीशम के पेड़ से युवक का शव लटकता देखकर चीख लगाई।
-घर से एक किलो मीटर की दूरी पर शव मिलने की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
गांव व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना महुली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय व शनिचरा बाबू चैकी प्रभारी परमेश मिश्रा मय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन घटनास्थल धनघटा थाना क्षेत्र होने के कारण मामले की सूचना धनघटा पुलिस को दी गयी दोनों थाने की पुलिस माझा क्षेत्र में स्थित शीशम के पेड़ पर लटक रहे शव को नीचे उतरवाया और बाहर निकाला। घटनास्थल धनघटा थाना क्षेत्र होने की वजह से धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा भी मौके पर पहुंच गए तथा महुली पुलिस वापस चली आई घटना के बाद परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है। मृतक उमेश पान्डेय अविवाहित थे। मृतक उमेश पांडेय पांच भाई है जिसमें उसका चैथा नंबर था। सबसे बड़े भाई अशोक कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार पान्डेय,हरिओम पान्डेय, सबसे छोटा भाई अनंत पान्डेय के अलावा पिता जमुना प्रसाद पांडेय माता गंगोत्री पांडेय जिनका रो-रो करके बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
