विधायक अनिल त्रिपाठी ने चौपाल में सुनी समस्या त्वरित निस्तारण करने के लिए दिए निर्देश

Apr 10, 2026 - 17:42
विधायक अनिल त्रिपाठी ने चौपाल में सुनी समस्या त्वरित निस्तारण करने के लिए दिए निर्देश

विधायक अनिल त्रिपाठी ने चौपाल में सुनी समस्या त्वरित निस्तारण करने के लिए दिए निर्देश
संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जंगल बेलहर में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी चौपाल में मौजूद रहे। विधायक अनिल त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत जंगल बेलहर में बगहिया रास्ते के लिए धारा 9 क के तहत त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। चौपाल में किसानों ने भूमि संबंधित विवाद, वरासत, उत्तराधिकारी, बैनामा, विक्रय पत्र जैसे विभिन्न मामले अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने सीधे किसानों से संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चकबंदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी और किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था। किसानों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करने की यह पहल काफी प्रभावी मानी जा रही है। इससे विकासखंड बेलहर क्षेत्र के जंगल बेलहर के ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी विनय कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी चंद्रेश कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी न्यायिक, उपसंचालक चकबंदी अधिकारी, हल्का लेखपाल विनोद मिश्रा, ग्राम प्रधान दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय, सुनील कुमार राय, धीरेन्द्र राय सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952