विद्युत मंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपाईयो में उबाल एसपी को सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के शर्मा के विरूद्ध टिप्पणी करने वालो पर पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौपा। सौपे गये पत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ले लिखा है कि पिछले कई महिने से लगातार कुछ लोग शोसल मीडिया पर स्वयं की तथा फर्जी आइडी बनाकर भाजपा नेताओ विशेषकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पर अनरगल टिप्पणी करते आ रहे है।

Jan 12, 2026 - 19:01
विद्युत मंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपाईयो में उबाल एसपी को सौपा ज्ञापन

विद्युत मंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपाईयो में उबाल एसपी को सौपा ज्ञापन
-गिरफ्तारी न होने पर किया जायेगा बड़ा आन्दोलन- अमर राय


संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णचन्द्र उर्फ अमर राय के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनो लोगो नें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के शर्मा के विरूद्ध टिप्पणी करने वालो पर पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौपा। सौपे गये पत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ले लिखा है कि पिछले कई महिने से लगातार कुछ लोग शोसल मीडिया पर स्वयं की तथा फर्जी आइडी बनाकर भाजपा नेताओ विशेषकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पर अनरगल टिप्पणी करते आ रहे है। ए.के शर्मा मऊ जिले के रहने वाले है और हम सब के भाजपा के कार्यकर्ता है।

 एैसी टिप्पणीयों से हम सब उनके समर्थक आहत है। तथा मंत्री जी की छबि धुमिल हो रही है हम कार्यकर्ताओ ने नाराजगी के कारण कभी भी कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। एैसे अराजक तत्वो के उपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो दिन के अन्दर गिरफ्तारी नही हुई तो हम सभी कार्यकर्ता एक बड़ा अन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एैसे तत्वो और आइडी चलाने वाले और उनका समर्थन करने वाले लोगो में प्रमुख है। फेसबुक पर उज्जवल कुमार मिश्रा, मऊ की आवाज कई महीने से आइडी व्यवस्था का दुरूपयोग करते हुए मंत्री जी पर अनरगल टिप्पणी कर उनकी मानहानि करने का निरन्तर प्रयास हो रहा है। उसी प्रकार नवनिर्मित आइडी से आधार हीन और एआई द्वारा बनायी गयी है। इस अवसर पर बनर्जी लाल अग्रहरी, प्रवीण राय, शत्रुजित राय, बिनोद अग्रहरी, बिनोद पाण्डेय, बृजेश राय, ओमप्रकाश राय, आलोक राय, मृत्युंजय राय, सतीश चन्द्र राय, मर्णिन्द्र राय, सुरेन्द्र पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952