वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने डीएम से किया शिकायत
वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने डीएम से किया शिकायत
-ग्राम पंचायत संमथा मे इंटरलॉकिंग का निरीक्षण करते जेडीसी
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खंड के जंगल दशहर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है जिसमें वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है तथा मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया है इसके साथ ही किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि ग्राम पंचायत जंगल दशहर में बुधवार को वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर खेतों में पहुंची और किसानों की लहलहाती गेहूं की फसल पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुट गए। किसानों का आरोप है कि चारदृपांच महीने पहले वन विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के जमीन की पैमाइश की गई थी। अब बिना लिखित नोटिस दिए सीधे जेसीबी लगाकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसे मनमानी और अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए किसानों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब जेसीबी खेत की ओर बढ़ने लगी। आक्रोशित किसानों ने आगे बढ़कर मशीन को रुकवा दिया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक चली वार्ता के बाद कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। किसानों का कहना है कि यदि वे समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाती और भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती। उक्त मामले को लेकर ग्रामीण वासुदेव यादव, मुस्ताक अली, सुरज, अब्दुल्ला खान, एजाज अहमद, सैफुल्लाह, मन्नान, रामसकल, राम बचन, मोनीसा खातुन, यशोदा, लीलावती, जासमती, चुन्नीलाल, रहमत अली, हफीजुल्लाह, मो. जमा सहित दो दर्जन से ग्रामीण जिलाधिकारी को पत्र दिए तथा वन विभाग के इस कार्यप्रणाली को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
