रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, पांच घायल
बसहिया गांव में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, पांच गंभीर रूप से घायल, दो मेडिकल कॉलेज रेफर।
#संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बेचन, जीत बहादुर, राममिलन, सांभा देवी और विजय कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बेचन का अपने बगलगीर से रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
