राम जानकी मार्ग पर हादसे के बाद एक लेन बंद, ट्रेलर न हटने से यातायात बाधित

Feb 24, 2026 - 18:46
राम जानकी मार्ग पर हादसे के बाद एक लेन बंद, ट्रेलर न हटने से यातायात बाधित

राम जानकी मार्ग पर हादसे के बाद एक लेन बंद, ट्रेलर न हटने से यातायात बाधित
सन्तकबीरनगर। राम जानकी मार्ग पर हैंसर बाजार पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात डिवाइडर से टकराए ट्रेलर को अब तक नहीं हटाया जा सका है। जिससे मार्ग की एक लेन पूरी तरह बंद है। हादसे के कई घंटे बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रेलर सड़क किनारे पड़ा है और आवागमन एक ही लेन से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेलर संख्या बीआर 28जीबी4229 बिहार से मोरंग लेकर राम-जानकी मार्ग पर धनघटा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर हैंसर बाजार पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर का इंजन और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। टेलर के टैंक में भरा डीजल सड़क पर फैल गया। संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन हादसे के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को भी ट्रेलर न हटने के कारण हैंसर बाजार पेट्रोल पंप के पास जाम जैसी स्थिति बनी रही। बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है और छोटी गाड़ियां सावधानी से एक लेन से गुजर रही हैं। सड़क पर फैले डीजल के कारण फिसलन की आशंका भी बनी हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952