मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल पर क्षेत्र में तेज हुई चर्चा
मेंहदावल विधायक के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल पर क्षेत्र में तेज हुई चर्चा
-सड़क बिजली, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यो पर हुआ काम
-क्षेत्रीय लोगो ने कहा काम के प्रदर्शन पर आगामी विधान सभा चुनाव में जनता लेगी फैसला
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाए तेज हो गयी है। आगामी विधान सभा चुनाव नजदीकी आते ही जनता उनके कार्यकाल के विकास कार्यो, जनसम्पर्क और जनसमस्याओ के समाधान का आकलन करने लगी है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि विधायक के कार्यकाल में सड़क बिजली, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यो पर काम हुआ है। जब कि दिनेश, राकेश, मनीष कुमार गुप्ता, सुधीर, दिनेश सिंह सहित आदि लोगो का कहना है कि अभी कई क्षेत्रो में अपेक्षित विकास होना बाकी है। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियो और आम नागरिको के बीच भी कार्यकाल की उपलब्धियो और कमियो को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। लोगो का कहना है कि आने वाले समय में जनता का फैसला विधायक के पूरे कार्यकाल के प्रर्दशन के आधार पर होगा। वही तमाम लोगो ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का प्रयास किया और विकास योजनाओ को धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया। नागरिको ने उम्मीद जतायी की आगामी समय में भी क्षेत्र के अधूेर विकास कार्यो को पूरा करने की दिशा में विधायक लगातार काम कर रहे है। स्थानीय लोगो का कहना है कि विधायक ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में काम किया। क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी तमाम काम कराया। धार्मिक स्थलो पर विशेष ध्यान दिया। कुछ लोगो ने कहा क्षेत्र में जो भी काम अधूरे पड़े है उसे पूरा कराना चाहिए। श्री त्रिपाठी नें क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्देश्य से विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना एवं विस्तार के लिए लगातार पहल की गई जिससे आम लोगो को बेहतर बिजली आपुर्ति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही विधायक ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारो की सहायता भी किया विधायक ने अपनी प्राथमिकता बताया है। विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ पात्र लोगो तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओ की समाधान के लिए समय-समय पर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए जाते रहे। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि सड़क बिजली पेयजल, तथा अन्य बुनियादी सुविधाओ के विकास के साथ साथ जरूरतमंदो की सहायता के लिए विधायक सक्रिय भूमिका निभा रहे है।
क्या बोले विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र का सर्वागंींण विकास करना है। उन्होने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर क्षेत्र में विकास कार्य निरन्तर आगे भी जारी रहेंगे। तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगो का प्यार आर्शीवाद मुझे जिस तरह से निरन्तर मिल रहा है मैं सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूॅ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

