मुख्यमंत्री नें रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का किया लॉन्चिंग

Mar 8, 2026 - 20:05
मुख्यमंत्री नें रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का किया लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री नें रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का किया लॉन्चिंग


-मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित
-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में कार्यक्रम का हुआ आयोजन


संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु रूपए 3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं/बालिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है

, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला शसक्त होती है, तो वह सिर्फ खुद को नहीं बदलती बल्कि समाज को नई दिशा देती है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से नारी को सम्मान व सुरक्षा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्या उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को पंचायत रिसोर्स सेंटर में उपस्थित लोगों ने देखा व सुना। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन मान्यवर काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया, जिसमें 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने इस अवसर पर जनपद की समस्त महिलाओं व बेटियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां पूरी तरह से स्वतंत्र एवं स्वच्छंद रूप से शिक्षा से लेकर विकास के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर निषाद पार्टी की महिला अध्यक्ष सरिता निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, स्पोर्ट ऑफिसर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, समूह की महिलाएं, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, गैरसरकारी संगठन सर्व हितकारी की महिलाएं सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारीगण व विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952