मुंबई में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत,
बेलहर/संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक होनहार युवक की मुंबई में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह करीब 9ः00 बजे एंबुलेंस से युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया गांव निवासी नवीन पुत्र वशिष्ठ भारती 20 वर्षीय के परिजनो ने बताया कि चार माह पूर्व रोजगार की तलाश में मुंबई गया था। वहां वह पानी का टैंकर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग कर रहा था। बीती 17 तारीख की रात ड्यूटी के दौरान वह अचानक एक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस मालिक का ट्रक वह चलाता था, वही उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-एंबुलेंस से गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां और उसके दो चचेरे भाई गांव से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद वे शव को लेकर वापस गांव लौटे। नवीन पांच भाई-बहनों में चैथे नंबर पर था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े भाई की भी शादी हो गई है, लेकिन वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसके सिर में ट्यूमर है। सबसे छोटी बहन रुक्मणी भाई की मौत से बेसुध हो जा रही है और बार-बार रो-रोकर बेहोश हो रही है।
-बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया गांव निवासी था युवक
युवा बेटे की असमय मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार पर अचानक टूटे इस दुख के पहाड़ से हर कोई व्यथित नजर आ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
