मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार
मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी फूल चन्द्र निषाद नें स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि मेरे घर शादी समारोह में मेरे रिश्तेदार अर्जुन कुर्मी पुत्र झगरु ग्राम बदोखर थाना महराजगंज (नेपाल) आये हुए थे। जिसमे बीते 8 मई 2026 को शाम सात बजे के लगभग मेरे रिश्तेदार अर्जुन कुर्मी पुत्र झगरु ने ग्राम चौरही टोला बगहिया थाना बखिरा के समीप ताड़ की दुकान पर ताड़ी पीने गये थे। तभी ताड़ी पीने के दौरान अमरेश उर्फ बिहारी पुत्र हरिराम निवासी चौरही टोला बगहिया थाना बखिरा से मेरे रिश्तेदार अर्जुन कुर्मी से कहासुनी व बात विवाद हो गया और अमरेश पुत्र हरिराम ने हमारे रिश्तेदार अर्जुन को गाली गुप्ता देते हुए लात घुसा व चाकू से मारा पीटा है जिससे अर्जुन को गम्भीर चोटे लगी है तथा जान माल की धमकी देते हुऐ भाग गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित अभियुक्त के खिलाफ धारा अमरेश उर्फ बिहारी पुत्र हरिराम के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3), 118(1) के तहत मुकदमा कायम कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 151, के तहत चालान कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
